पंतोरा ( जांजगीर चांपा ) -: शिक्षित समाज विकास का आधार ” को चरितार्थ करने के पथ पर शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता शनि यादव ( जिलाध्यक्ष जांजगीर चांपा यादव एकता मंच छत्तीसगढ़ ) ने सामाजिक प्रेरणा से युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंतोरा जिला जांजगीर चांपा में एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर एवं इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर सेंटर खोला है। जिसका शुभारंभ आज दिनाक 31/08/2024 को किया गया है। जिसमे स्थानीय प्रतिनिधि, सामाजिक प्रतिनिधि, एवं मित्रगण सहयोगी साथी सहित कोचिंग सेंटर के अनुभवी शिक्षक उपस्थित रहे। समाज की ओर से मनहरन यादव, राजा यादव, रामाधार यादव, सावित्री यादव, आशुतोष यादव, मिलाप यादव ने इस सराहनीय प्रयास पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।



