युवा कांग्रेस जिला कोरबा(ग्रामीण) ने एसईसीएल के खिलाफ किया अनोखा आंदोलन

Date:

Share post:

हरदीबाजार बायपास के उचित रखरखाव,खदान में नियोजित प्राइवेट कंपनियों में ओपन भर्ती एव सिविल कार्यो में स्थानिय बेरोजगारों के लिए कोटा निर्धारित करने की मांग

मांग को लेकर एसईसीएल प्रबंधन को झुनझुना किया भेट एव प्रबंधन का पुतला किया दहन

कोरबा -: युवा कांग्रेस जिला कोरबा (ग्रामीण) द्वारा युवा काँग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में एसईसीएल प्रबन्धन के खिलाफ हरदीबाजार सड़क की रखरखाव,प्राइवेट कंपनियों में खुली भर्ती का आयोजन एव सिविल कार्यो में स्थानिय बेरोजगारो के लिए सिविल कार्यो में कोटा निर्धारित करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करते एसईसीएल गेवरा सीजीएम कार्यालय का घेराव करते हुए प्रबन्धन को झुनझुना भेट किया एव प्रबन्धन का पुतला दहन करके उचित निराकरण की मांग की एव सीएमडी के नाम का पत्र एसईसीएल प्रबन्धन को सौपा एव 10 दिवस में कार्यवाही न होने की दशा में युवा कांग्रेस खदान बन्द करवाने हेतु बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रबन्धन की होगी।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास ने कहा की एसईसीएल की लापरवाही तो जगजाहिर है परन्तु वर्तमान में गेवरा दीपका कुसमुंडा क्षेत्र में लापरवाही अपने चरम पर है हमारे द्वारा देखा गया है कि उत्पादन को लेकर जितनी सजग एसईसीएल है जनहित को लेकर उससे कहि ज्यादा उदासीनता हरदीबाजार से लेकर दीपका बायपास की स्थिति बहुत ही ज्यादा जर्जर हो गई है धूल का गुब्बारा उड़ रहा है बड़े बड़े गड्ढे बने हुए है आमजनों का आना जाना दुस्वार हो गया है आमजन अपने जिंदगी को हाथ मे रखकर सफर कर रहे है इसके अलावा प्राइवेट कंपनी में भर्ती के लिए भी इनके द्वारा सिफारिश सिस्टम लागू है इसके लिए भी खुली भर्ती का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को मौका मिल सके।
साथ ही साथ युवाओ के एसईसीएल द्वारा जारी सिविल कार्यो में भी स्थानिय बेरोजगारों के लिए कोटा निर्धारित किया जाए।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमित कंवर कटघोरा विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस दीपेश यादव ने संयुक्त रूप से कहा की आज हमारे द्वारा एसईसीएल कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए झुनझुना भेट किया एव प्रबन्धन का पुतला दहन किया गया साथ ही साथ प्रबन्धन को चेतावनी दी गई कि मामले को संज्ञान में लेकर एसईसीएल गेवरा दीपका कुसमुंडा को निर्देशित किया जाए कि हरदीबाजार दीपका बायपास की स्थिति ठीक करें साथ ही प्राइवेट कंपनी में भर्ती हेतु खुली भर्ती आयोजित करें एव सिविल कार्यो में बेरोजगारों के लिए कोटा निर्धारित किया जाए।
10 दिवस के भीतर कार्यवाही न होने के दशा में हमारे द्वारा खदानों को बंद करवाया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी आपकी होगी।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमित कंवर, विधानसभा उपाध्यक्ष दीपेश यादव,युवा कांग्रेस पूर्व जिला सचिव कमल किशोर चंद्रा, पूर्व महासचिव रामकुमार पटेल,राजेश मनहर,बबलू मारवा,अमर पटेल,मुकेश सिंह उसरवर्षा, सुरजीत कंवर,मनीष कुमार,दिनेश कंवर,विरेन्द्र कंवर,विवेक कंवर,राजेश कंवर,सोनू कंवर,भुवन कंवर,इन्जोर कंवर,अजय यादव,मनीष यादव,सोनू यादव,राजेश,सुजीत,गोलू,आशीष, रोहित,लक्ष्मी,दिलीप,राहुल, और अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...