युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी को नमन, युवा मोर्चा बांकी मोंगरा में जश्न का माहौल

Date:

Share post:

पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया, अध्यक्ष बनाए जाने की उठी मांग

बांकी मोंगरा (प्रकाश साहू की रिपोर्ट) –: स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा बांकी मोंगरा के पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव जी का जन्मोत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विकाश झा, वरिष्ठ नेता सतीश झा, पार्षद अश्वनी मिश्रा, प्रमोद सोना सहित युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जितेंद्र यादव जी के लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली और संगठनात्मक अनुभव की सराहना करते हुए उन्हें बांकी मोंगरा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...