युवा पत्रकार संघ बाकी मोंगरा के टीम ने किया नगर पालिका बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा को सम्मानित व दी बधाई

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: बांकीमोंगरा में युवा पत्रकार संघ के द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष व जनप्रतिनिधि का सम्मान समारोह व बंधाई स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा को पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया , तत्पश्चात अध्यक्ष बनने के अवसर पर साल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया । इस दौरान अध्यक्ष पति विकास झा प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ , बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा , मंडल महामंत्री हनुमान पांडे एवं भाजपा कार्यकर्ता मंगलुराम का भी युवा पत्रकार संघ के द्वारा साल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह व स्वागत कार्यक्रम युवा पत्रकार संघ बांकीमोंगरा के कार्यालय जंगल साईड में आयोजित किया गया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा के साथ प्रकाश झा , सुश्री कोमल झा आदि शामिल हुए जिनका युवा पत्रकार संघ के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान मंच में संबोधित करते हुए विकास झा ने कहां कि इन 5 सालों में हम सब मिलकर बांकीमोंगरा नगर पालिका को सर्वश्रेष्ठ नगर पालिका बनाएंगे , कुछ ही दिन बाद नगर में अब विकास कार्य तेजी से होगा । जिन – जिन लोगों की समस्या से संबंधित मांग किया जा रहा है उन्हें पुरा किया जाएगा , पत्रकारों के लिए भी पहल किया जाएगा  । आज हम सबको युवा पत्रकार संघ के द्वारा यहां बुलाकर स्वागत व सम्मानित किये उनके लिए बहुत बहुत आभार और धन्यवाद शपथ ग्रहण के बाद यह पहला कार्यक्रम है जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा को सम्मानित किया गया ।
युवा पत्रकार संघ बांकीमोंगरा के टीम में मुख्य रूप से संघ के संरक्षक नागेन्द्र सोनी , अध्यक्ष विकास सोनी , उपाध्यक्ष दिनेश देवांगन , सचिव राजकुमार साहु , सह सचिव आशीष नाहक , कोषाध्यक्ष खालिक अंसारी , कार्यकारिणी सदस्य सुनील दास , रुपेश महंत , अमर भारद्वाज , सदस्य राजेश सोनी , घासीदास , दीपक देवांगन , सानू विश्वकर्मा सहित आसपास के नगरवासी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में युवा पत्रकार संघ के नेतृत्व में अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा व विकास झा के द्वारा केक काटा गया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...