रबी फसलों की बुवाई हेतु किसानों को सलाह

Date:

Share post:

अनूपपुर 03 नवम्बर 2025/ जिले में रबी फसलों की बोनी दिसम्बर तक की जाती है। इस समय किसान मौसम साफ होने और धान कटने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रबी फसल की बुवाई के लिए किसानों को मुख्य रूप से बीज और उर्वरक पर ध्यान देना आवश्यक है। बीज के गुणवत्तापूर्ण होने और उर्वरक का संतुलित उपयोग होने पर ही अच्छी पैदावार और खेती से लाभ प्राप्त होता है। इसलिए कृषकों को ध्यान रखना चाहिए कि कौन सी खाद, कब, किस विधि से एवं कितनी मात्रा में देनी है।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अनूपपुर ने किसानों को सलाह देते हुए कहा है कि गेहूँ सिंचित हेतु अनुशंसित नत्रजन फास्फोरस पोटाश तत्व 120ः60ः40 सिंचित पछेती बोनी 80ः40ः30 असिंचित गेहूँ 60ः30ः30 एवं चना हेतु एनपीके 20ः60ः20 एवं गंधक 20 कि.ग्रा. प्रति हेक्टेयर उपयोग में लाना चाहिए। प्रायः कृषक डीएपी एवं यूरिया का बहुतायत से प्रयोग करते हैं। डीएपी की बढ़ती मांग, उंचे रेट एवं मौके पर स्थानीय अनुपलब्धता से कृषकों को कई बार समस्या का सामना करना पड़ता है। परंतु यदि किसान डीएपी के स्थान पर अन्य उर्वरक जैसे सिंगल सुपर फास्फेट, एनपीके (12ः32ः16), एनपीके (16ः26ः26) एनपीके (14ः35ः14) एवं अमोनियम फास्फेट सल्फेट का प्रयोग स्वास्थ मृदा कार्ड की अनुशंसा के आधार पर करें तो वे इस समस्या से निजात पा सकते है।

उप संचालक ने कहा है कि फसलों में कृषक नत्रजन फास्फोरस के साथ-साथ पोटाश खाद का उपयोग करें। इसके उपयोग से फसल के दाने पुष्ट और चमकदार होते हैं। जहां डीएपी उर्वरक का प्रभाव भारी भूमि में अधिक प्रभावशाली होता है वहीं एनपीके उर्वरकों का प्रभाव हल्की भूमि में ज्यादा कारगर होता है। एसएसपी के प्रयोग से भूमि की संरचना का सुधार होता है क्योकि इसमें कॉपर 19 प्रतिशत एवं सल्फर 11 प्रतिशत पाया जाता है।

सामान्यतः एक स्वस्थ पौधे में नत्रजन की मात्रा 1.5 प्रतिशत से 4 प्रतिशत तक होती है। फसल विकास की विभिन्न अवस्थाओं में नैनो यूरिया (तरल) का पत्तियों पर छिड़काव करने से नाइट्रोजन की आवश्यकता प्रभावी तरीके से पूर्ण होती है एवं साधारण यूरिया की तुलना में अधिक एवं उत्तम गुणवत्ता युक्त उत्पादन प्राप्त होता है। नैनो यूरिया (तरल) के उपयोग से फसल उपज, बायोमास, मृदा स्वास्थ्य और फसल की पोषण गुणवत्ता में सुधार होता है। साथ ही यूरिया की आवश्यकता को 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। नैनो यूरिया (500 मि.ली.) की एक बोतल कम से कम एक यूरिया बैग के बराबर होती है।

Related articles

बाकी मोगरा:-थाना बाकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देवरी में चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 14 मास्टर चाबियां बरामद….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट)कोरबा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा...

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...
error: Content is protected !!