राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा 2024 में सक्ती जिले से शा. हाई स्कूल परसदा खुर्द विद्यालय के सभी 9 स्काउट गाइड सफल रहे

Date:

Share post:

सक्ति (हलधर साहू की रिपोर्ट) -: भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा 2024 में शामिल सक्ती जिले से शा. हाई स्कूल परसदा खुर्द के 4 स्काउट युवराज पटेल, रोहन केवट, पुष्कर सिंह जगत, लक्की सिदार तथा 5 गाइड हिमांशी सिदार , लिलिमा सिदार, महिमा सिंह सिदार , तन्नू बरेठ, सोनिया सिदार ने सफलता अर्जित करते हुए सक्ती जिले में प्रथम राज्यपाल पुरस्कृत स्काउट गाइड होने का गौरव प्राप्त किया है। जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा जी के मार्गदर्शन व प्रेरणा में तथा विद्यालय के इंदिरा गाइड यूनिट तथा सुभाष स्काउट यूनिट के यूनिट लीडर्स कमला दपी गवेल (प्री ए एल टी गाइड कैप्टन) और सुरेन्द्र कुमार सिदार (एडवांस स्काउट मास्टर) के नेतृत्व में विद्यालय के सभी 9 स्काउट गाइड बच्चों ने  सफलता अर्जित किया। उक्त परीक्षा सफल होने के बाद इन सभी बच्चो को बोर्ड परीक्षा में 10 अंक के लाभ के साथ साथ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हस्ताक्षरित अवॉर्ड राजभवन में प्रदान किया जाएगा।
जिले को प्रथम बार में ही इस सफलता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चो एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में जिले से और अधिक से अधिक बच्चे इस उपलब्धि को हासिल करे इसके लिए प्रयास करने की बात कही। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के ज़िला कोषाध्यक्ष अमर सिंह राज, ज़िला आयुक्त गाइड पिली गवेल, ज़िला सचिव भानु लाल महंत, संयुक्त सचिव लक्ष्मी महंत, जिला संगठन आयुक्त स्कॉउट चंद्रकांत राठिया, ज़िला संगठन आयुक्त गाइड रंजिता राज, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्कॉउट आर एन सायतोड़ा, ज़िला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड गीता सायतोड़ा एवम् समस्त जिला पदाधिकारियों द्वारा समस्त सफल प्रतिभागियों व उनके यूनिट लीडर्स को शुभकामनाएँ प्रेषित की गयी। स्काउट/गाइड न केवल बच्चों में अनुशासन लाता है बल्कि उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा भी देता है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...