राज्योत्सव में स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में दिखी मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लीनिक की झलक

Date:

Share post:

कोरबा -: छत्तीसगढ राज्य की स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2022 को कोरबा जिले के ओपन थिएटर घंटाघर मे राज्योत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए स्टाल लगाए गए।सीएमएचओ डा. एस.एन.केसरी के मार्गदर्शन मे शासन की महत्वाकांक्षाी योजनाओं मेे से एक मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लीनिक योजना की सजीव झांकी लगााई गयी थी। स्टाल में हाटबाजार क्लीनिक योजना के संबंध में दूर दराज से आने वाले लोगो दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाए जैसे 10 प्रकार के जांच 60 प्रकार की दवाईयां तथा अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमो की जानकारी प्रदर्शित की गई थी। स्टाल मे आने वाले लोगों को बैनर,पोस्टर,पाम्प्लेट के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य योनाओ की जानकारी दी गई ।
            इस स्टाल मे विशेषज्ञो तथा पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई जिसमे 73 लोगो ने ईलाज कराया एवं निःशुल्क जांच एवं दवाईयां प्राप्त की। 22 आयुष्मान कार्ड बनाया गया तथा 53 हेल्थ आई.डी.कार्ड बनाया गया। इस अवसर पर डॉ.कुमार पुष्पेश जिला नोडल अधिकारी आई.डी.एस.पी. ,ज्योत्सना ग्वाल सी.पी.एम,रीता गुप्ता प्रभारी जिला मिडिया अधिकारी,समदर्शी डी.एम., अन्य कर्मचारी एवं मितानिन उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वंय स्टाल में उपस्थित रहकर अतिथिओं का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया तथा हाटबाजार में मिलने वाली सुविधाओ के संबंध में जानकारी प्रदान किए। साथ ही जिले के दूरदराज में रहने वाले लोगो से अपील कि हाटबाजारों में लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में आकर अपनी निःशुल्क जाचं एवं दवाए प्राप्त करे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...