राज्योत्सव 2022 : जिला मुख्यालय में संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे मुख्य अतिथि

Date:

Share post:

विभागीय प्रदर्शनियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

राज्योत्सव में शाम छह बजे से सांस्कृतिक दल एवं कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति

कोरबा -: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवंबर को कोरबा जिला मुख्यालय में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कोरबा जिला मुख्यालय में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि होंगे। राज्योत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम कोरबा शहर स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर घण्टाघर चौक में आयोजित किया जाएगा। एक दिवसीय कार्यक्रम में शासकीय विभागों की प्रदर्शनियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। राज्योत्सव में शाम छह बजे से स्थानीय कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होगा।

         राज्योत्सव कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर, अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पाली-तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहितराम केरकेट्टा, रामपुर क्षेत्र के विधायक ननकीराम कंवर, नगर निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर एवं जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष हरेश कंवर शामिल होंगे। जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के लिए कलेक्टर संजीव झा ने सभी प्रकार की तैयारियों को सुचारू ढंग से समय सीमा में पूरा करने केे निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर  झा ने राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान मंच व्यवस्था, बिजली, पानी, पार्किंग व्यवस्था, नागरिकों के लिए बैठक व्यवस्था एवं सुरक्षा सहित एमरजेंसी कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए भव्य आयोजन करने के निर्देश दिए है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...