रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 02 नाबालिग बालिकाएँ सात दिन में सकुशल दस्तयाब*

Date:

Share post:


पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस ने अपहरण के इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 नाबालिग अपहृता को मात्र 07 दिन के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया।
थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 238/25 धारा 137(2) बीएनएस में फरियादी देवीसिंह गोंड निवासी ग्राम भाठी सरई (परिवर्तित नाम) की रिपोर्ट पर दिनांक 02.09.25 को उसकी पुत्री कु. लक्ष्मी सिंह उम्र 16 वर्ष एवं उसकी सहेली कु. रूक्मनिया सिंह गोंड उम्र 16 वर्ष, (परिवर्तित नाम) जो कक्षा 9वीं की छात्राएँ हैं, दोनों के स्कूल जाने का कहकर घर से निकलने के उपरांत वापस नहीं आने पर परिजनों के द्वारा रिपोर्ट करने पर दिनांक 06.09.25 को प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नाबालिग बालिकाओं की तलाश हेतु थाना रामनगर पुलिस द्वारा तत्काल सभी माध्यमों से रेडियो संदेश एवं मेल प्रसारण कर सूचना प्रसारित की गई। गठित टीम द्वारा सतत प्रयास किए गए और अंततः दोनों नाबालिग बालिकाओं को रेलवे स्टेशन मंचेरियल, तेलंगाना से दस्तयाब किया गया। जहाँ लड़कियां स्वयं घूमने के लिए निकली थीं वापस लौटने की ट्रेन समझ नहीं पाई थी । दोनों नाबालिग लड़कियों को लेकर परिजनों को सौंपा गया है ।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामनगर सुमित कौशिक, प्र.आर. निरंजन खलखो एवं म.आर. पूजा राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...