रामपुर विधायक ननकीराम ने कृषि उत्पादन बढ़ाने दिए सुझाव

Date:

Share post:

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न

कोरबा -: कलेक्टर संजीव झा की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। वर्चुअल रूप से आयोजित बैठक में रामपुर विधायक ननकी राम कंवर भी शामिल हुए। बैठक में जल संसाधन विभाग द्वारा जिले में उपलब्ध सिंचाई सुविधाओं और खरीफ-रबी फसलों की सिंचाई के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गयी। बैठक में शामिल विधायक कंवर ने बारहमासी जल उपलब्धता और फसल उत्पादन के लिए जरूरी सुझाव दिये। उन्होंने गर्मी के सीजन में पानी उपलब्धता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित नालों में मोटर पंप लगाने के सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि ऐसे जगहों का चिन्हांकन कर मोटर पंप लगाया जाये जिससे नालों में बारह माह पानी की उपलब्धता हो। पानी उपलब्ध होने से किसानों को फसल उत्पादन में फायदा होगा। विधायक कंवर के सुझाव पर कलेक्टर संजीव  झा ने ऐसे नालों का चिन्हांकन करके बिजली और सौर उर्जा चलित पंप लगाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना बनाने के निर्देश जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, नगर निगम के आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी सहित सभी अनुविभागों के एसडीएम और अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...