रायगढ़:-दशहरे की रात डबल मर्डर, घर में मिली लाश….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/रायगढ़:-रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गाँव में दशहरे की रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। 80 वर्षीय सुकमेत सिदार और उनके 60 वर्षीय दामाद लक्ष्मण सिदार मृत पाए गए, जबकि सुकमेत की बेटी गंभीर रूप से घायल होकर टिंगनी अस्पताल में भर्ती हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों की मौत गला घोंटने से हुई हो सकती है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना उस वक्त हुई जब पूरा परिवार गहरी नींद में था।

ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में सुकमेत सिदार को प्लांट से बड़ी मुआवज़ा राशि मिली थी। इस आधार पर आशंका जताई जा रही है कि डबल मर्डर संपत्ति या मुआवज़ा राशि को लेकर चल रहे विवाद का नतीजा हो सकता है।

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की। धरमजयगढ़ एसडीओपी के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने मृतक लक्ष्मण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी को हिरासत में लिया है और उनसे सघन पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पूछताछ के बाद ही सामने आएगी। पूरे गाँव में इस घटना को लेकर सनसनी का माहौल बना हुआ है।

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...