रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने ‘स्वामी विवेकानंद सरोवर-बूढ़ातालाब पथ’ का किया लोकार्पण

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आज रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नवनिर्मित “स्वामी विवेकानंद सरोवर-बूढ़ातालाब पथ“ का लोकार्पण किया गया। इसके निर्माण से अब स्कूली छात्राओं तथा नागरिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कम दूरी का सुरक्षित और सुगम पथ मिल गया है। रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोतीलाल साहू, रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा और नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे भी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुईं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि रायपुर स्मार्ट सिटी और छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय जन सुविधाओं को आम नागरिकों तक त्वरित गति से पहुंचाने संकल्पित भाव से अग्रसर है। स्वच्छता व अन्य बुनियादी जन सुविधाओं को पूरा करने शहरी प्रशासन अब केन्द्र व राज्य शासन के मार्गदर्शन में तेजी से काम कर रही है। स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा कि जन आकांक्षाओं के अनुरूप केवल एक माह के भीतर इस मार्ग का निर्माण कर शहरवासियों को लोकार्पित किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सराहना की। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस रास्ते के निर्माण से अब लोग राह चलते भी बूढ़ातालाब की विरासत को करीब से देख पाएंगे।

रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने कार्यक्रम में बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए करीब 85 लाख रुपए की लागत से इस आंतरिक पथ का निर्माण रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने लगभग एक माह के भीतर पूर्ण किया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के ए.एच.पी. एवं बी.एल.सी. के 22 हितग्राहियों को आबंटन संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के व्यक्तिगत व समूह लोन हेतु राशि अंतरण के चेक भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जे.आर. दानी स्कूल के प्राचार्य डॉ. विजय खंडेलवाल ने छात्राओं की प्रतीक्षित मांग को त्वरित रूप से पूरा करने के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, जनप्रतिनिधियों और स्मार्ट सिटी प्रबंधन के प्रति आभार ज्ञापित किया। रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सूर्यकांत राठौर, श्री सुभाष तिवारी, रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक बजाज और रायपुर नगर निगम के अनेक पार्षदों सहित दानी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं भी लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद थीं।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...