रायपुर:-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु पहुँची, महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय….संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने किया स्वागत

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय पहुंचीं।

यहां संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत किया।राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक वैभव से रूबरू हुईं और यहां की ऐतिहासिक पृष्टभूमि से जुड़ी पुरातन एवं संग्रहणीय वस्तुओं का अवलोकन किया।

उन्होंने छत्तीसगढ़ और अन्य क्षेत्रों से प्राप्त प्रागैतिहासिक पत्थर के औजारों, प्राचीन मूर्तियों, अभिलेखों, ताम्रपत्रों और सिक्कों का अवलोकन किया और संग्रहालय में रखी गई आदिवासी संस्कृति और आधुनिक शिल्प से संबंधित सामग्रियां के बारे में भी जानकारी ली।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी राष्ट्रपति के साथ संग्रहालय का अवलोकन किया।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...