रायपुर :राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ममता कुमारी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास

Date:

Share post:

महिला संरक्षण एवं सशक्तिकरण को लेकर की कई महत्वपूर्ण पहलें

 

रायपुर

राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली की माननीय सदस्य श्रीमती ममता कुमारी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रही। इस दौरान उन्होंने महिला अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा भी की।

 

श्रीमती ममता कुमारी ने रेडक्रॉस भवन, रायपुर में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई की। इसके पश्चात पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथामष् और ‘सायबर सुरक्षा‘ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विश्वविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं को सशक्त एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

 

प्रवास के दौरान उन्होंने माना स्थित शासकीय नवीन वरिष्ठजन आश्रम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इसके बाद केंद्रीय जेल रायपुर के महिला सेल का निरीक्षण किया, जहां महिला बंदियों से संवाद करते हुए उनके मानसिक और सामाजिक पुनर्वास के लिए आवश्यक गतिविधियों से अवगत कराया।

 

श्रीमती ममता कुमारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित नारी निकेतन एवं सखी वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां निवासरत बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और समग्र विकास के लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नवीन सर्किट हाउस, अटल नगर नया रायपुर में संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की और महिला कल्याण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कार्यों में और अधिक संवेदनशीलता तथा तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती सरला कोसरिया, श्रीमती ओजस्वी मंडावी, सुश्री दीपिका शोरी और श्रीमती पुष्पा किरण कुजूर, सहायक संचालक, राज्य महिला आयोग के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...