रोजगार सहायक को किया गया पद से पृथक

Date:

Share post:

कोरबा

कार्यालय जनपद पंचायत पाली के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत ग्राम पंचायत कसियाडीह के ग्राम रोजगार सहायक श्रीमती अनुरागिनी जगत के द्वारा प्रधानमंत्री आवास निर्माण में गडबडी की शिकायत की सुशासन तिहार के दौरान की गयी थी। जॉच हेतु कार्यालय जनपद पंचायत पाली के द्वारा जाँच दल गठित की गयी थी। जॉच दल द्वारा 07.06.2025 को जॉच हेतु ग्राम पंचायत कसियाडीह में उपस्थित होकर जॉच किया गया। जॉच प्रतिवेदन में प्रस्तुत अभिमत में रोजगार सहायक श्रीमती अनुरागिनी जगत द्वारा प्रधानमंत्री आवास में गडबडी करने की शिकायत सही पाये जाने का उल्लेख किया गया है। तत्संबंध श्रीमती अनुरागिनी जगत को कार्यालय जनपद पंचायत पाली का पत्र क्रमांक 571 पाली दिनांक 01.07.2025 के द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। जिसमें उनका जवाब सतोषप्रद नही पाया गया । पुनः ग्राम रोजगार सहायक को युक्ति युक्त सुनवाई का अवसर प्रदान करने हेतु अंतिम कारण बताओ सूचना पत्र क्रमांक 605 पाली दिनांक 16.07.2025 जारी किया गया जिसमें जवाब संतोषजनक नही पाये जाने एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा के अनुमोदन उपरांत 01 माह का वेतन देते हुए श्रीमती अनुरागिनी जगत ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत कसियाडीह को पद से पृथक किया गया।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...