व्यावसायिक परीक्षा मण्डल अंतर्गत विभिन्न भर्ती परीक्षा हेतु उड़नदस्ता नियुक्त

Date:

Share post:

कोरबा -: छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा विभिन्न भर्ती परीक्षा 29 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को क्रमशः प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से 04ः15 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के सुचारू संचालन एवं केन्द्र में व्यवस्था बनाए रखने व अनुचित साधनों के रोकथाम तथा निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत   कृषि विस्तार अधिकारी पी.एल.मिरेंद्र, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल्को रेशम दुबे एवं व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदुरमाल रूचि श्रीवास्तव को प्रथम पाली हेतु परीक्षा केंद्र 2201 से 2210 तक 10 परीक्षा केंद्रों में तथा द्वितीय पाली में परीक्षा केंद्र 2201 से 2204 तक 04 परीक्षा केंद्रो हेतु के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार सांख्यिकी अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरबा एम.आर. डहरिया, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा प्रकाश राठौर तथा व्याख्याता सेजेस गोपालपुर ललिता पटेल को परीक्षा केंद्र 2211 से 2220 तक 10 परीक्षा केंद्रों में प्रथम पाली हेतु उड़नदस्ता दल नियुक्त किया गया है। क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा शैलेष पिस्दा, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़निया चन्द्रेश कुमार दुबे एवं एपीसी समग्र शिक्षा कोरबा ओमेश्वरी नायक को केंद्र क्रमांक 2221 से 2224 तक 04 परीक्षा केंद्र में प्रथम पाली हेतु उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...