शराब की बोतल के अंदर मेंढक: दारू लेने भट्ठी पहुंचा था मदिरा प्रेमी, शराब में मरा मेंढक देख रह गया दंग, जुट गई भीड़

Date:

Share post:

कोरबा -: हरदीबाजार में संचालित देशी मदिरा दुकान में एक पाव शराब की बोतल के अंदर मरा हुआ मेंढक मिला, जब मदिरा प्रेमी ने इसकी शिकायत शराब दुकान के सेल्समेन से की, तो आनन फानन में वापस कर उसे दूसरी बोतल दे दी गई। इस दौरान शराब दुकान में भीड़ एकत्रित हो गई । उसे देखने लगे, शराब दुकान के सेल्समेन अमित राठौर ने बताया कि स्थानीय मदिरा प्रेमी आया हुआ था। उसने तीन पाव क्वाटर खरीदा था। इस दौरान एक पाव में मरा हुआ मेंढक पाया गया। उसे तत्काल वापस कर लिया गया है। राठौर ने बताया कि शराब की जो भी पेटी आती हैं वो वेयरहाउस से आती हैं। स्कैन कर ग्राहक को दिया जाता। इस शराब दुकान में इस तरह की पहली घटना है। शराब प्रमियों का कहना है कि देशी शराब बनाने वाले ठेकेदार और विभाग को जांच में लेनी चाहिए। विभाग ऐसे शराब बनाने वाले ठेकेदार पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे। बहरहाल, यह जांच का विषय है। आखिर इस तरह से कैसे मृत हालात में मेंढक बोतल में मिला।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!