शराब ठेकेदार के गुर्गों पर नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज, तलाश जारी

Date:

Share post:

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के करणपठार थाना अंतगर्त ग्राम लीलाटोला में वीरेंद्र राय शराब ठेकेदार के गुर्गो पर नबालिक नबालिक छात्राओं से छेडछाड, गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामले में दो युवतियों एवं परिजनों ने दर्ज कराया हैं। पुलिस ने शनिवार को रोहित राय सहित अन्य पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैं। घटना के बाद शराब दुकान बंद कर आरोपी फरार हो गये।

क्या है पूरा मामला

जानकारी अनुसार 17 वर्षीय कक्षा 11वीं की छात्रा वर्तमान में शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत सूरत (गुजरात) में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सूरत से अपने गांव लौटते समय 13 फरवरी की रात लगभग 1:30 बजे वह अपने रिश्तेदार के साथ लीलाटोला दमेंहड़ी चौराहे में बस से उतरी ही थी कि इसी दौरान चार अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और रास्ता रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। पीड़िता के अनुसार, आरोपित युवकों ने पहले गाली-गलौच की फिर जबरन हाथ पकड़कर ले जाने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने पीड़िता और उसके साथ मौजूद रिश्तेदार के साथ मारपीट शुरू कर दी आरोप है कि दो युवक हाथ में डंडा लिए हुए थे और दो युवक लात-घूंसे से हमला कर रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि जब पीड़िता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपितों ने धमकी दी कि यदि बीच में आई तो दोनों को जान से मार देंगे आवज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। मारपीट के दौरान पीड़िता के रिश्तेदार को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद रात अधिक होने के कारण तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी। शनिवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने जांच के प्रथम दृष्टया में रोहित राय सहित अन्य आरोपित युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई हैं। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि देर रात नाबालिक छात्राओं से शराब दुकान के लोगों ने छेड़छाड़ और मारपीट की है मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।

Related articles

जांजगीर-चांपा:-आस्था का केंद्र बना नवागढ़ का लिंगेश्वर महादेव मंदिर।….

शुभ संकेत/जांजगीर-चांपा:-(ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट)महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ऐतिहासिक लिंगेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़...

भूपेश शर्मा पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रमेश सिंह पूर्व जनपद सदस्य राजबहोर चंद्रा सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश त्रिपाठी जीवन लाल राठौर उपसरपंचपरिवार सहित सड़क मे डेट...

अनूपपुर आपको बता दे की खाणा निवासी उपसरपंच जीवन राठौर के भाई प्रीतमदास राठौर एसईसीएल रामपुर भटूरा से निकलने...

अनूपपुर, श्रम संहिता को जिला अनूपपुर के मजदूरों ने किया खारिज, सड़कों में लाल झंडा की दिखी दम-खम – जुगुल राठौर।

अनूपपुर दस केन्द्रीय ट्रेड यूनियन के आवाहन पर आल इंडिया स्ट्राइक के समर्थन में जिला...

समाजसेवी बबलू राठौर की पहल पर अनूपपुर में श्रम न्यायालय की मांग को केंद्र स्तर से समर्थन*

  केंद्रीय मंत्री ने विधि एवं न्याय राज्य मंत्री को भेजा पत्र नई दिल्ली/अनूपपुर। शुभ संकेत: आदिवासी बहुल एवं अत्यंत...
error: Content is protected !!