शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनसंपर्क के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

Date:

Share post:

कोरबा -: गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिले में शासकीय सेवाओं में विशिष्ट कार्य करते हुए विभागीय सफलता और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री देवांगन ने जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह चौहान को शासकीय योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार करने, अवकाश दिनों में भी कार्यों में निरंतर योगदान देने पर पुरस्कृत किया। इसी तरह जनसंपर्क कार्यालय कोरबा में पदस्थ चौकीदार बसंत लाल साहू और वाहन चालक नंद कुमार सूर्यवंशी को विभागीय दायित्वों का बहुत जिम्मेदारी निर्वहन करने और अवकाश दिनों में लगातार कार्य करने पर विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्यों पर डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के उप संचालक मोहन सिंह कंवर, जुली तिर्की सहायक संचालक जिला पंचायत, जिला कोषालय के सहायक ग्रेड-2 उमेश कुमार महंत, सहायक ग्रेड-3 महेश कुमार कोसले आदि को पुरस्कृत किया गया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...