श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 9 वी के छात्र ने छात्रावास में अज्ञात कारणों से लगाई फांसी August 24, 2025 11:16 pm

Date:

Share post:

श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 9 वी के छात्र ने छात्रावास में अज्ञात कारणों से लगाई फांसी।                                                      ।शुभ संकेत अनूपपुर : अमरकंटक। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक के आवासीय छात्रावास में रविवार शाम करीब 6 बजे कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कृत वर्मा (14) पिता रामावतार वर्मा निवासी व्यंकटनगर के रूप में हुई है। विशेष बात यह है कि छात्र उसी दिन अपने घर से विद्यालय लौटा था।

 

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय स्टाफ ने छात्र को तत्काल नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अमरकंटक पहुँचाया, जहाँ चिकित्सक डॉ. रानू सरिवान ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। सोमवार को मर्ग कायम कर पंचनामा उपरांत पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जाँच में आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जाँच जारी है, कारण स्पष्ट होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...