संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल एवं आईटी कोरबा में संचालित मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

Date:

Share post:

 

*निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश*

*जिला अस्पताल का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी*

कोरबा
बिलासपुर संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने कोरबा के ग्राम भुलसीडीह में निर्माणाधीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, आईटी कोरबा में संचालित मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल का
का निरीक्षण किया। उन्होंने भुलसीडीह में निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण स्थल में एकेडमिक ब्लॉक, गर्ल्स हॉस्टल, बालक हॉस्टल, इंटर्न बालक/इंटर्न कन्या हॉस्टल, डायनिंग एरिया का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में प्रगति लाने एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान संभागायुक्त श्री जैन ने वर्तमान में आई टी कॉलेज कोरबा में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में संचालित चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्र – छात्राओं के संचालित कक्षाओं का अवलोकन कर छात्र हित में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री जैन ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी , पुरुष व महिला वार्ड, स्टोर रूम , हमर लैब, ब्लड बैंक तथा विभिन्न चिकित्सकीय उपकरणों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से भेंटकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहकर आमजनों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर डीन मेडिकल कॉलेज, सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...