संविधान दिवस जागरूकता अभियान के तहत् विधिक जागरूकता शिविर का हो रहा आयोजन

Date:

Share post:

कोरबा -: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार 26 नवम्बर 2022 को संविधान दिवस के अवसर संविधान स्थापना उत्सव  26 नवम्बर से 02 दिसम्बर तक मनाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश डी एल कटकवार के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार न्यायिक अधिकारियों के द्वारा महाविद्यालय एवं विद्यालयों में मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य के संबंध में जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है।


      इसी तारतम्य में 01 दिसम्बर को शासकीय हायर सेकेण्ड्री पी.डब्ल्यू.डी. रामपुर कोरबा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि विक्रम प्रताप चन्द्रा, विशेष न्यायाधीश, एफ.टी.एस.सी.(पॉक्सो) कोरबा के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को लैगिंक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत् जानकारी प्रदान की गई। उनके द्वारा बताया गया है कि लैंगिक अपराध बहुत ही जघन्य अपराध के श्रेणी में आता है इसके अपराधी को आजीवन कारावास तक का प्रावधान है। कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा के द्वारा मोटर यान अधिनियम के तहत् जानकारी देते हुये बताया गया कि वर्तमान में मोटर से दुर्घटना में अत्यधिक बढ़ोत्तरी हो रही है इसे देखते हुये शासन के द्वारा शक्त नियम बनाये गये है, पुराने नियमों में छोटे मोटे अर्थदण्ड का प्रावधान था । वर्तमान में बिना लायसेंस के वाहन चलाना, टू व्हीलर में दो अधिक सवारी बैठाने पर भी अर्थदण्ड का प्रावधान है। उन्हीं वाहन का उपयोग करना चाहिये जिसका आर.सी.बुक, वाहन का वैध बीमा हो। यदि ये सब नहीं होने पर आपको यातायात या पुलिस के द्वारा वाहन संबंधी कागजात मांगे जाने पर नहीं होने की दशा में भारी-भरकम जुर्माना देना होगा। उक्त अवसर पर पी.डब्लयू के प्राचार्य लहरे सर एवं गणेशी सोनकर, व्याख्यता, प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना मौजूद रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...