सक्ती:-छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने ली जिला अधिकरियों की समीक्षा बैठक

Date:

Share post:

शुभ संकेत/सक्ती:-छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री के. पी. खाण्डे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री के.पी. खाण्डे ने बैठक में बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग एक संवैधानिक संस्था है। इस वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा के साथ ही इस वर्ग के साथ होने अन्याय पर अंकुश लगाना और पीड़ितों को न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकताओं में है। आयोग विशेष न्यायालय के रूप में कार्य करती है और आयोग की अनुशंसा को मानने की बाध्यता है। उन्होंने सभी विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य शासन द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ पात्र और जरूरतमंद हितग्राहियों को अवश्य प्रदान की जाए। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिले में अनुसूचित वर्ग हेतु संचालित छात्रावास, आश्रमों तथा वहां रहने वाले बच्चों की संख्या की जानकारी लेते हुए योजनाओं का लाभ नियमानुसार उपलब्ध कराने को कहा। अध्यक्ष श्री खाण्डे ने बैठक में कृषि, पंचायत, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्स्य, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पशुपालन, उद्यान, खाद्य, सहित अन्य विभागों की समीक्षा की उन्होंने अधिकारियों से अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को विभाग में संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु सहयोग करने की अपील की। बैठक में अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रमेश पैगवार, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरज सिंह राठौर, जिला शिक्षाधिकारी बी एल खरे, आदिम जाति कल्याण विभाग संजय सिंह, जिला पंचायत नोडल अधिकारी बी.पी भारद्वाज, जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सक्ती से हलधर साहू की खास रिपोर्ट

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...