सड़क सुरक्षा अंतर्गत यातायात नियमों का पालन करने अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ

Date:

Share post:

संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी ने दिलायी शपथ

कोरबा -: राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत यातायात नियमों का पालन करने आज अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली। संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थित कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के उपायों का पालन करने की शपथ दिलाई। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखने तथा स्वयं, अपने परिजनों एवं आमजनों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। अधिकारी-कर्मचारियों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने, कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाने, कभी भी शराब पीकर गाड़ी नही चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन पर बात नहीं करने, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता देने, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने के साथ ही सुरक्षा से संबंधित सभी बातो का ध्यान रखने की शपथ ली।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...