सड़क हादसे में 10 फीट उछली बाइक:आधार कार्ड बनवाने जा रहे थे, बोलेरो की टक्कर से 2 छात्रों की मौत; क्रेन से निकाला वाहन

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-बिलासपुर में शुक्रवार को तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार 2 छात्र की मौत हो गई। दोनों आधार कार्ड बनवाने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में सामने से आ रहे वाहन से टकराकर उनकी बाइक 10 फीट उछल गई और दोनों सड़क से दूर जा गिरे। वहीं, बोलेरो भी सड़क से दूर नाले में जा घुसी। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

टीआई रविंद्र कुमार अनंत ने बताया कि ग्राम डोडकी में रहने वाला 17 साल का धनराज कुशाल स्कूली छात्र था। वह गांव के ही अपने दोस्त रणवीर मरकाम उर्फ शानू (15) के साथ आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए बाइक से मस्तूरी जाने के लिए निकला था। उनकी बाइक मल्हार रोड में टिकारी के पास पहुंची थी। उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनको टक्कर मार दी।

10 फीट उछल कर सड़क से दूर जा गिरे छात्र, मौके पर मौत
हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो की टक्कर से बाइक समेत दोनों छात्र 10 फीट उछल गए और सड़क से दूर खेत में जा गिरे। इस हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक को टक्कर मारने के बाद बोलेरो भी सड़क से दूर नाले में उतर गई।

बोलेरो छोड़कर निकल गई फैमिली
पुलिस के अनुसार जिस समय हादसा हुआ, उस समय बोलेरो में फैमिली भी सवार थी। इस हादसे में बोलेरो सवार फैमिली को भी चोंटें आई है। लेकिन, बाइक सवार युवकों की हालत देख डर के कारण घायल परिवार के सदस्य बोलेरो छोड़कर वहां से चले गए। पुलिस बोलेरो को जब्त कर उनकी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने क्रेन से निकलवाई बोलेरो
इस हादसे की खबर मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान बाइक सवार छात्र सड़क से दूर झाड़ियों के पास अलग-अलग पड़े थे। वहीं, बोलेरो भी नाले में घुस गई थी। पुलिस ने छात्रों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिर क्रेन मंगाकर बोलेरो को भी बाहर निकाला गया।

Related articles

ग्राम-बलबहरा(सिवनी) में एक अप्रैल से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन।

ग्राम-बलबहरा(सिवनी) में एक अप्रैल से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन। ••••••••••••••••••••••••••••••••••••••• . 🌷भावभरा आमंत्रण 🌷 आत्मीय भाई-बहनों, प्रज्ञा परिजनों आप...

गुड्डू चौहान “अध्यक्ष” जिला कांग्रेस कमेटी दोपहर 3बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जनहित के इस *विरोध_प्रदर्शन* को सफल बनायें🙏

*अपील 🙏* अनूपपुर जिले के सभी कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित पूर्व/वर्तमान जनप्रतिनिधिगण मोर्चा संगठन विभाग प्रकोष्ठ राष्ट्र/प्रदेश...

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...