सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा ! डॉक्टर से समझें इसकी वजह और दिल को बचाने का तरीका

Date:

Share post:

हेल्थ:-सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में हेल्थ का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में जरा सी लापरवाही करने से परेशानी बढ़ सकती है।हार्ट के मरीजों को सर्दियों के मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आमतौर पर माना जाता है कि सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक के मामले बढ़ जाते हैं। यह बात कई स्टडी में भी सामने आ चुकी है। अब सवाल उठता है कि क्या वाकई सर्दी से हार्ट अटैक का कोई कनेक्शन है? क्या तापमान कम होने से हार्ट हेल्थ प्रभावित होती है? इन सभी सवालों के जवाब कार्डियोलॉजिस्ट से जान लेते हैं। साथ ही जानेंगे कि विंटर में हार्ट को किस तरह सुरक्षित रखा जा सकता है।

क्या सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा?

दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. वनीता अरोरा के मुताबिक यह बात सच है कि सर्दियों में हार्ट अटैक के मामले गर्मियों की अपेक्षा बढ़ जाते हैं। दरअसल सर्दियों में तापमान कम हो जाता है और इस वजह से हमारे हार्ट को ब्लड की सप्लाई करने वाली धमनियां (Arteries) सिकुड़ जाती हैं। धमनियों के सिकुड़ने से खून हार्ट तक धीरे-धीरे पहुंच पाता है और क्लॉट फॉरमेशन यानी खून के थक्के जम जाते हैं। ऐसी कंडीशन में व्यक्ति को हार्ट अटैक आ जाता है। इस मौसम में पहले से हार्ट डिजीज से जूझ रहे लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

सर्दियों में हार्ट अटैक से कैसे करें बचाव?

डॉ. वनीता अरोरा कहती हैं कि सर्दियों में हार्ट अटैक से बचने के लिए सभी लोगों को गर्म कपड़े पहनने चाहिए और खुद को अच्छी तरह कवर कर लेना चाहिए। सुबह और रात को जब तापमान सबसे कम होता है, उस वक्त घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। अगर जरूरत होने पर बाहर जाना पड़े, तो प्रॉपर कपड़े पहनकर निकलें। बॉडी को गर्म रखना चाहिए और हेल्दी डाइट लेनी चाहिए ।अगर आप पहले से हार्ट डिजीज से जूझ रहे हैं, तो आपको अपनी दवा तय समय पर लेनी चाहिए और इसे लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

क्या ब्रिस्क वॉक हार्ट के लिए फायदेमंद?

कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सभी लोगों को हर दिन 40 मिनट में 4 किलोमीटर की वॉक करनी चाहिए। वॉक आप दिन में किसी भी वक्त कर सकते हैं। इससे हार्ट को मजबूती मिलती है और हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है। अगर आप हार्ट डिजीज से जूझ रहे हैं, तब भी आपके लिए वॉक करना फायदेमंद साबित होगा। इससे आप फिट और हेल्दी रहेंगे और आपको कई बीमारियों से राहत मिल जाएगी।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...