सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा एवं पाली में सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोग होंगे लाभान्वित

Date:

Share post:

रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त, दोनो केंद्रों में हफ्ते में एक एक दिन देंगे सेवाएं

कोरबा -: कलेक्टर संजीव झा के प्रयासों से जिले के सामुदायिक – प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर वृद्वि हो रही है। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा और पाली में सोनोग्राफी मशीन लगाई गई है। सोनोग्राफी की सुविधा मिलने से क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे। दोनों केंद्रों के लिए रेडियोलॉजिस्ट की भी नियुक्ति कर दी गई है। रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह में एक-एक दिन दोनों केंद्रों में सेवाएं देंगे। सीएमएचओ डॉक्टर एसएन केसरी ने बताया कि 28 अक्टूबर को ही दोनों केंद्रों के लिए रेडियोलॉजिस्ट डॉ राकेश अग्रवाल को नियुक्त कर दिया गया है। डॉ अग्रवाल कटघोरा में प्रत्येक बुधवार और पाली में प्रत्येक शुक्रवार को सोनोग्राफी कार्य का संपादन करेंगे। सीएमएचओ ने बताया की इसके पूर्व गर्भवती महिलाओं को अपने गर्भस्थ शिशु की स्थिति जानने के लिए 60 से 70 किलोमीटर की दुरी तय कर शासकीय जिला चिकित्सालय कोरबा में सोनोग्राफी हेतु जाना पड़ता था। साथ ही  निजी चिकित्सा संस्थानों में प्रति सोनेाग्राफी हेतु 500-700 रुपए देना पड़ता था। अब वर्तमान में  कटघोरा एवं पाली क्षेत्र के जन सामान्य को सोनोग्राफी हेतु एवं गर्भवती महिलाओं को अपने गर्भस्थ शिशु की स्थिति को जानने हेतु लंबी दूरी तय करना नहीं पड़ेगा। इससे उनके समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी। उन्होंने विकासखंड कटघोरा, पाली एवं पोंडी उपरोड़ा के समस्त नागरिकों से अपील किया है कि आंतरिक बीमारी से जुझ रहे मरीज एवं गर्भवती महिलाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा एवं पाली में सोनोग्राफी हेतु निर्धारित दिवसों को उपस्थित होकर अधिकाधिक लाभ उठा सके है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...