सीपत एनटीपीसी राखड़ डेम में सेनोस्पियर की चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… 70 बोरी सेनोस्पियर बरामद

Date:

Share post:

शुभ संकेत/सीपत:-राखड डेम से सेनोस्पियर चोरी करने वाले दो आरोपी सीपत पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। जिनके कब्जे से 70 बोरी सेनोस्पियर बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत पुलिस को सूचना मिली की कौड़ियां निवासी रामायण पटेल के घर में अवैध रूप से
सेनोस्पियर छिपा कर रखा हुआ है। जिसपर सीपत पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहाँ आरोपी के मकान की जब पुलिस ने तलाशी तो, वहां से 70 बोरी सेनोस्पियर मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए एनटीपीसी राखड डेम से 70 बोरी सेनोस्पियर चोरी की घटना को अपने साथी हरदाडीह निवासी दुखूराम साहू के साथ अंजाम देना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने दोनो आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरीशचंद्र टांण्डेकर, प्र. आर. सैय्यद अकबर अली, आर. दिनेश कर्ष की विशेष भुमिका रही।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...