सोमवार को अपने दफ्तर में बैठेंगे अधिकारी, आम नागरिकों की सुनेंगे समस्या

Date:

Share post:

पेंशन और अनुकम्पा के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

कोरबा -: जिले के नवपदस्थ कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार के दिन सभी जिला अधिकारियों को अपने दफ्तर में बैठकर कार्यालयीन कार्य करते हुए आमनागरिको की समस्याओं को सुनने और पेंशन, अनुकम्पा के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
  कलेक्टर वसंत ने जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सोमवार के दिन निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण किया जाए। साथ ही विभिन्न विभागों में अनुकम्पा और पेंशन संबंधी प्रकरणों का भी प्राथमिकता के साथ निराकरण हो। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी सोमवार को अति आवश्यक स्थिति में ही फील्ड पर निरीक्षण कार्य पर जाएं। लेकिन सप्ताह में 2-3 दिन आवश्यक रूप से फील्ड पर जाकर विभागीय कार्यो का निरीक्षण करें। उन्होंने विभागीय कार्यों के समीक्षा के लिए भी निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारी अपने विभाग में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता से सुनिश्चित करें और समीक्षा बैठक में विस्तृत जानकारी के साथ प्रस्तुत हों।

जनपद सीईओ/ पटवारी/ सचिव सहित अन्य अधिकारी मुख्यालय में रहकर करें कार्य

कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी सचिव व पटवारियों को सोमवार सहित न्यूनतम 2-3 दिवस अपने मुख्यालय में उपस्थित रह कर कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को भी सप्ताह में 3 दिन फील्ड पर जाकर शासकीय कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...