स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा पदों पर भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू 13 दिसंबर से

Date:

Share post:

प्रधानपाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं सहायक ग्रेड-03 के कुल 25 पदों पर होगी भर्ती

कोरबा -: जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हरदीबाजार, पोड़ीउपरोड़ा, करतला, कटघोरा, पसान, कोरबी एवं बालको में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। वॉक इन इंटरव्यू 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक बीआरसी भवन अंधरीकछार कोरबा में सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित की जाएगी। वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से कुल 25 पदों में भर्ती की जाएगी। इन पदों में प्रधानपाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं सहायक ग्रेड-03 के पद शामिल हैं।
     जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी. भारद्वाज ने बताया कि सहायक ग्रेड-03 पद के लिए इंटरव्यू 13 दिसंबर को, प्रधानपाठक मिडिल स्कूल और शिक्षक अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत के पदों में भर्ती के लिए इंटरव्यू 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार प्रधानपाठक प्राथमिक शाला और सहायक शिक्षक की भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 15 दिसंबर को किया जाएगा। भर्ती के संबंध में विज्ञापन, नियम-शर्तें तथा अन्य जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क एवं कोरबा जिले के वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओव्ही डॉट इन का अवलोकन कर सकते हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...