स्वामी आत्मानंद स्कूल बांकीमोंगरा में हुआ वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम , बच्चों ने दिया मनमोहक प्रस्तुतियां

Date:

Share post:

बांकी मोंगरा -: जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम बांकीमोंगरा में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के बुजुर्ग मनोहर अनंत मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे ,वहीं विशिष्ट अतिथि जनक राम यादव , बांकीमोंगरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी , विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कटघोरा आई.पी कश्यप , ध्रुव यादव , प्रणय मिश्रा , क्षेत्र के पत्रकार निशांत झा , विकास सोनी , विमल सिंह , राजकुमार साहु , विमल कुमार , अजय कुमार , अनूज पाठक , अजीत कुमार , घासीदास उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छोटे से लेकर बड़े छात्र–छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिससे जीवन में सीख मिले विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा , धार्मिक , पर्यावरण , लोक सांस्कृतिक को कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बिच रखा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हसदेव अरण्य जंगल बचाव पर भी संदेश दिये , स्वामी आत्मानंद संचालित में यह पहला वर्ष है जिससे विद्यालय के बच्चों एवं विद्यालय परिवार में काफी उत्साह नजर आया। इसके साथ ही बच्चों के परिजनों में भी प्रस्तुति को लेकर काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथियों के आगमन के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं विद्यालय के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम को आयोजित किया गया , इस कार्यक्रम के विशेष सहयोजक विद्यालय के प्राचार्य एस. डिडोरे ने मंच के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें शैक्षणिक एवं सह- पाठ्यचर्या गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में कुल 32 प्रस्तुति दी गई, इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अंग्रेजी माध्यम से दीक्षा गुप्ता एवं साथी , हिन्दी माध्यम से  अनिता खलखों एवं साथी थे जिनके द्वारा कार्यक्रम के लिए तैयारी कराईं गई थी । इस कार्यक्रम के मंच संचालक जी.एस श्रीवास एवं ल दीक्षा गुप्ता द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य एस. डिडोरे ने किया। इस वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य , शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार का भरपूर सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में बच्चों के माता- पिता सहित नगरवासी , जनप्रतिनिधि , पत्रकार , बच्चे शामिल हुए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...