स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन 24 और 25 नवंबर को

Date:

Share post:

कोरबा -: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों की भर्ती के लिए मंगाए गए आवेदनों की स्क्रूटनी पश्चात अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। सूची के विरुद्ध प्राप्त दावा आपत्ति निराकरण के पश्चात अंतिम वरीयता सूची के आवेदकों का दस्तावेज सत्यापन 24 और 25 नवंबर को किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक की जाएगी। अंतिम वरीयता सूची कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा के सूचना पटल एवं जिला कोरबा के वेबसाइट में प्रकाशित की गई की गई है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

      सीएमएचओ डॉ. एस एन केसरी ने बताया कि 25 प्रकार के पदों पर संविदा भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन किया जा जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, प्रोग्राम एसोसिएट, आरएमए, सोशल वर्कर, एसटीएलएस, नर्सिंग ऑफिसर – एनएमएचपी,  नर्सिंग ऑफिसर – एनएचएम, काउंसलर ब्लड बैंक, डेंटल असिस्टेंट, कोल्ड चैन एंड लॉजिस्टिक असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, ओटी टेक्नीशियन एवं एमएलटी पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। इसी प्रकार 25 नवंबर को नर्सिंग ऑफिसर एनयूएचएम, स्टाफ नर्स, टीबीएचवी, एएनएम एनयूएचएम, एएनएम आरबीएसके, काउंसलर एनएचएम, फील्ड इन्वेस्टिगेटर, सिक्योरिटी पर्सनल, हाउसकीपिंग, वार्ड असिस्टेंट, आया बाई एवं क्लीनर पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...