स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय करतला में निकाली गई जागरूकता रैली

Date:

Share post:

कोरबा -: जिला नोडल स्वीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप के मार्गदर्शन में मनोज खांडे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से शासकीय महाविद्यालय करतला में आज मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा स्वीप के अंतर्गत रैली के माध्यम से चुनाव रूपी लोकतंत्र के महापर्व में एक-एक मत का महत्व बताया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत आज महाविद्यालय के प्राचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी प्राध्यापक गण की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदान की सम्पूर्ण प्रकिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की नितांत आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान में हिस्सा लेकर मजबूत लोकतंत्र स्थापित करने में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...