हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत आज

Date:

Share post:

छत्तीसगढ़ -: छ0.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली नालसा के निर्देशानुसार आज 11 फरवरी 2023 को हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन कोरबा में होगा। जिसके लिए डी.एल. कटकवार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशानुसार जिला न्यायालय स्तर एवं बाह्य व्यवहार न्यायालय कटघोरा, करतला एवं पाली हेतु कुल 16 न्यायिक अधिकारियों की खण्डपीठ तैयार की गई है। लोक अदालत मे रखे जाने वाले कुल चिन्हांकित प्रकरणों की संख्या लगभग 1200 एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों की संख्या लगभग 2200 है। सभी तरह के राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।  पक्षकारों और उनके अधिवक्ता को लोक अदालत में शारीरिक रूप से या विडियों कान्फेसिंग के माध्यम से उपस्थित होना होगा।
उक्त खण्डपीठ  लोक अदालत के प्रकरणों का आफ लाईन एवं आन लाईन दोनों  माध्यम से सुनवाई करेगी, पक्षकार अपने अधिवक्ता के माध्यम से घर/कार्यालय में रहते हुए  Jisti Meet   के माध्यम से जुड़ेगे। आॅन लाईन जुड़ने के लिये  वेब साईड http//district.ecourts.gov.in/korba  से लिंक कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के दूरभाष क्रमांक 07759-228939 से संपर्क या जिला न्यायालय के टेक्निकल स्टाॅफ की मदद ले सकते हैं।
11 फरवरी 2023  को राजस्व न्यायालय हेतु कुल 24 खण्डपीठ का गठन किया गया है। जिसमें समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा, कटघोरा, दर्री, पोड़ी-उपरोड़ा, एवं पाली, समस्त तहसीलदार कोरबा, कटघोरा, करतला, पोड़ी-उपरोड़ा, पाली एवं हरदीबाजार, अतिरिक्त तहसीलदार भैसमा, बरपाली एवं समस्त नायब तहसीलदार कोरबा, करतला, कटघोरा, बरपाली, दीपका, पसान, पोड़ी-उपरोड़ा, पाली, की खण्डपीठ के द्वारा राजस्व मामले भू-अर्जन, सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा एवं अन्य राजस्व मामलों का निराकरण नेशनल लोक अदालत में किया जायेगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...