*नागरिकों की बढ़ती जागरूकता का असर — निशुल्क हेलमेट बैंक में बढ़ी हेलमेट की संख्या*
अनूपपुर, दिनांक — सड़क हादसों की रोकथाम और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान (IPS) के मार्गदर्शन में संचालित हेलमेट बैंक का दायरा और बढ़ा दिया गया है। अब इस बैंक में *50 से अधिक हेलमेट उपलब्ध* हैं,जिनका लाभ आम नागरिक उठा सकते हैं।
हेलमेट बैंक की यह पहल लगातार सफल होती दिखाई दे रही है। बड़ी संख्या में नागरिक हेलमेट लेकर न केवल खुद को सुरक्षित कर रहे हैं, बल्कि दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे
“हेलमेट जीवन रक्षक कवच है। हमारी प्राथमिकता है कि जिले में कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट के सड़क पर न दिखे। नागरिकों का सहयोग इस अभियान को सफल बना रहा है।”
*अनूपपुर पुलिस की अपील*
दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाले दोनों ही व्यक्ति हेलमेट जरूर पहनें और सड़क सुरक्षा को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
📍*यातायात पुलिस अनूपपुर*



