अजगर ने निगली दो मुर्गियां वही एक को मार कर छोड़ दिया, वन्यजीव प्रेमी जितेंद्र सारथी ने किया अजगर का रेस्क्यू

Date:

Share post:

कोरबा -: कोरबा जिले के पोड़ीबाहर में रहने वाले अली का पूरा परिवार रात्रि के 9.30 बजे के आस पास उस वक्त दहशत में आ गया जब उन्होंने पाले हुए मुर्गीयो को दाना देने गए और एक मुर्गी मारी हुई मिली जबकि दो मुर्गी गिनती में कम मिली वही एक किनारे में एक विशाल काय अजगर को कुंडली मार कर बैठे हुए देखा तो इस बात को समझते देर नहीं लगी कि अजगर ने ही दो मुर्गियों को निगल लिया है एक को कुंडली मार कर मार दिया होगा पर उसको निगल नहीं पाया था संभवतः ऐसा दृश्य देख कर लोगों सांप को मारना ही बेहतर समझते हैं पर अब लोगों में सांपों के प्रति प्रेम या वन्य जीवों के प्रति दया भी होने के कारण लोग मारने के बजाए रेस्क्यू कर के दूर छोड़ देना ज्यादा सही मानते हैं इसी कड़ी में पोड़ीबाहर के अली ने इसकी जानकारी तत्काल कोरबा जिले के वन्य जीव प्रेमी जितेंद्र सारथी को दिया फिर कुछ ही देर में जितेंद्र सारथी घटना स्थल पर पहुंच कर अजगर को सुरक्षित रेस्क्यु कर थैले में डाला जिसके बाद घर वालों ने राहत भरी सांस लिया और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद् ज्ञापित किया फिर उसे सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा
हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...