अधिकारी-कर्मचारियों को वीवीपैट मशीन एवं प्रपत्रों के सीलिंग का दिया गया प्रशिक्षण

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज मास्टर ट्रेनर डॉ. एम. एम. जोशी ने निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को गणना के पश्चात् वीवीपैट मशीनों एवं प्रपत्रों की सिलिंग का प्रशिक्षण दिया। डॉ. जोशी ने बताया कि वीवीपैट मशीनों के साइड में लगे एड्रेस टैगों को सावधानी से काटें। इसके पश्चात् वीवीपैट की समस्त पर्चियां निकालकर काले लिफाफे में रखे जाएं। प्रत्येक मतदान केंद्र के वीवीपैट मशीन की सारी पर्चियां काले लिफाफे में रखीं जाएं तथा लिफाफे को अच्छे से सील बंद करें। उन्होंने बताया कि सिलिंग का कार्य दो टीमें करेंगी जिसमें एक टीम वीवीपैट मशीनों को सील करेंगी व दूसरी टीम के द्वारा प्रपत्रों की सीलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि गणना के पश्चात् वीवीपैट मशीनों से सावधानी पूर्वक बैटरी निकाली जाए तथा वीवीपैट मशीनों को सील किया जाए। इसके साथ ही सी.यू. को भी सील किया जाए। निर्वाचन संबंधी चार महत्वपूर्ण प्रपत्र – ईवीएम पेपर्स, स्क्रूटनी लिफाफे, परिणियत लिफाफे, अपरिणियत लिफाफे को सावधानी पूर्वक सील कर सुरक्षित रखा जाए। इस दौरान अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, एसडीएम श्रीकांत वर्मा, संयुक्त कलेक्टर मनोज बंजारे, डिप्टी कलेक्टर एवं विकास चौधरी व तुलाराम भारद्वाज सहित नायब तहसीलदार, एएसएलआर, पटवारी, कोटवार आदि उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...