अनूपपुर तहसील का नया भवन पुराने परिसर में ही होगा निर्मित – अनिल पटेल

Date:

Share post:

अनूपपुर तहसील का नया भवन पुराने परिसर में ही होगा निर्मित – अनिल पटेल

 

अनूपपुर। अनूपपुर तहसील के नए भवन निर्माण को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए वार्ड पार्षद भाजपा नेता अनिल पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने बताया कि विगत दिनों उन्होंने अनूपपुर विधायक एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें स्पष्ट मांग की गई थी कि तहसील का नया भवन पुराने तहसील परिसर वार्ड क्रमांक 9 में ही निर्मित किया जाए और इसे अन्यत्र स्थानांतरित न किया जाए। पटेल ने बताया कि विधायक बिसाहूलाल सिंह ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर से चर्चा की, जिसके बाद नए तहसील भवन का निर्माण पुराने परिसर में ही किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने भी सोशल मीडिया के

 

माध्यम से आम जनता को जानकारी दी है कि भवन यथास्थान पर ही बनेगा।

 

अनिल पटेल ने यह भी बताया कि माननीय विधायक जी से कल उनकी चर्चा हुई, जिसमें विधायक ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई आदेश जारी ही नहीं किया गया है, यह केवल एक कोरी अफवाह है। पटेल जी ने कहा कि कुछ राजनीतिक स्वार्थ रखने वाले लोग जो अपनी राजनीति चमकाने के लिए यह भ्रम फैला रहे हैं कि तहसील भवन अन्यत्र स्थानांतरित किया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि तहसील भवन को कहीं नहीं ले जाया जा रहा है। अनिल पटेल ने जनता से की भ्रमित करने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि यह केवल जनता को गुमराह करने और पार्षद, विधायक एवं भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...