अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

Date:

Share post:

अनूपपुर,

भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में चिलचिलाती धूप को झेलते लाखों की तादाद में किसान, मजदूर, छात्र, नवजवान एवं महिलाएं सामिल हुए।
इस जन आक्रोश रैली में जिला अनूपपुर से सैकड़ों की संख्या में कामरेड इंद्रपती सिंह, कामरेड ओमप्रकाश,कामरेड रमेश सिंह, कामरेड रमेश परस्ते , कामरेड तेरसू सिंह , कामरेड सुमित्रा सिंह गोड़ कामरेड अनिल शर्मा, कामरेड मोतीलाल रजक के नेतृत्व में किसान, मजदूर,नौजवान, एवं महिलाएं शामिल हुए। महंगाई, बेरोजगारी, लेबर कोड, मनरेगा, बिजली संशोधन बिल और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों ने जोरदार आवाज उठाई। रैली में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के वादे और जमीनी हकीकत में भारी अंतर है। देशभर से आए लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि रोजगार, शिक्षा और खेती—तीनों संकट में हैं। यह रैली सिर्फ एक दिन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि आने वाले सशक्त एवं निर्णायक संघर्ष की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है। वक्ताओं ने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि देश विरोधी नीतियों की ओर बढ़ते कदम पर रोक लगाएं अन्यथा खामियाजा भुगतने तैयार रहें। पेट्रोलियम पदार्थ एवं गैस सिलेंडर की देश में बढ़ते हुए संकट पर कहा कि मोदी सरकार के ग़लत विदेश नीति के कारण यह संकट पैदा हुआ है। जिसकी खामियाजा देशवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
उक्त आशय की जानकारी सीटू नेता कामरेड जुगुल राठौर ने दिया।

Related articles

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...