अनूपपुर, श्रम संहिता को जिला अनूपपुर के मजदूरों ने किया खारिज, सड़कों में लाल झंडा की दिखी दम-खम – जुगुल राठौर।

Date:

Share post:

अनूपपुर दस केन्द्रीय ट्रेड यूनियन के आवाहन पर आल इंडिया स्ट्राइक के समर्थन में जिला मुख्यालय अनूपपुर के सड़कें भी लाल झंडा से लबालब दिखाई दिया। जिला में केन्द्रीय श्रमिक संगठन सीटू से सम्बद्ध श्रमिक संगठन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन, आशा ऊषा सहयोगिनी एकता युनियन,कोयला श्रमिक संघ, कोयला श्रमिक संगठन से संबंध रखने वाले निजी कोयला कंपनियों के मजदूर जे एम एस एवं नील कंठ ,संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन, मध्यान्ह भोजन कार्यकर्ता एकता युनियन , की सैकड़ों के तादाद में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी श्रम संहिता के विरोध में सड़कों में दिखे तो वहीं लोकल यूथ सर्वेयर महासंघ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी अपनी मांगों के समर्थन में सड़कों पर डटे रहे। किसान संगठन मध्यप्रदेश किसान सभा एवं आल इंडिया किसान सभा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आंदोलन के समर्थन में रैली में शामिल रहे।
रैली निकलने के पहले रैन बसेरा के पास आमसभा की गई। आमसभा में वक्ता गणों ने गरजते हुए कहा कि यह देश नहीं है धनवानों का वल्कि यह देश है मजदूर किसानों का और इसे हम बर्बाद नहीं होने देंगे। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में केन्द्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में मजदूर एवं किसान विरोधी काला कानून को स्वीकार नहीं करेंगे वल्कि विरोध में सड़क से लेकर संसद तक इसका पुरजोर विरोध करेंगे।
श्रमिक संगठनों ने महामहिम राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अनूपपुर को सौंपते हुए तत्काल किसान एवं मजदूर विरोधी काला कानून को वापस लेने की मांग की।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, संयुक्त ठेकेदारी मजदूर यूनियन, मध्यप्रदेश किसान सभा एवं लोकल यूथ सर्वेयर महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में चेतावनी दी है कि उनके मांगों पर पन्द्रह दिवस के भीतर निराकरण करें। मांगों पर विचार नहीं होने की स्थिति में तहसील जैतहरी के समक्ष डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन चलाए जाने की चेतावनी दी है।
आमसभा का संचालन मध्यप्रदेश किसान सभा के जिला अध्यक्ष दलवीर केवट ने किया एवं आमसभा को सीटू के वरिष्ठ नेता महेश श्रीवास्तव, माकपा जिला सचिव रमेश सिंह राठौर,एआईकेएस के जनक राठौर, समरशाह सिंह सीटू नेता रामू यादव,इन्द्र पति सिंह, अफसाना बेगम,जुगुल किशोर राठौर, ओमप्रकाश राठौर,रेखा कुशवाहा, उर्मिला, अंजली श्रीवास्तव,एटक से जयन्ती मार्कों लोकल यूथ सर्वेयर महासंघ से चन्द्रभान सिंह राठौर ने संबोधित किया। क्रांतिकारी गीत सुनीता मिश्रा एवं मंजू भारती ने गाकर आन्दोलन में ऊर्जा का संचार किया।

Related articles

जांजगीर-चांपा:-आस्था का केंद्र बना नवागढ़ का लिंगेश्वर महादेव मंदिर।….

शुभ संकेत/जांजगीर-चांपा:-(ईश्वर जांगड़े की रिपोर्ट)महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ऐतिहासिक लिंगेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़...

भूपेश शर्मा पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रमेश सिंह पूर्व जनपद सदस्य राजबहोर चंद्रा सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश त्रिपाठी जीवन लाल राठौर उपसरपंचपरिवार सहित सड़क मे डेट...

अनूपपुर आपको बता दे की खाणा निवासी उपसरपंच जीवन राठौर के भाई प्रीतमदास राठौर एसईसीएल रामपुर भटूरा से निकलने...

समाजसेवी बबलू राठौर की पहल पर अनूपपुर में श्रम न्यायालय की मांग को केंद्र स्तर से समर्थन*

  केंद्रीय मंत्री ने विधि एवं न्याय राज्य मंत्री को भेजा पत्र नई दिल्ली/अनूपपुर। शुभ संकेत: आदिवासी बहुल एवं अत्यंत...

प्रस्तुत होने वाले बजट में मिले विशेष पैकेज जनहित मे मुख्यमंत्री को किया पत्राचार

प्रस्तुत होने वाले बजट में मिले विशेष पैकेज जनहित मे मुख्यमंत्री को किया पत्राचार अनूपपुर/राजनगर कालरी- म.प्र.विधानसभा में आगामी 16...
error: Content is protected !!