अपर कलेक्टर प्रदीप साहू रामपुर विधानसभा, श्रीकांत वर्मा कोरबा विधानसभा के आरओ नियुक्त

Date:

Share post:

रिचा सिंह कटघोरा और पाली तानाखार के हरिशंकर पैंकरा होंगे आर.ओ.

कोरबा -: विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के पश्चात् अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। 
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष तैयार किए गए हैं। जिले में नाम-निर्देशन संबंधी आवश्यक कार्यवाही हेतु अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू को विधानसभा क्रमांक 20-रामपुर के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह विधानसभा क्रमांक-21 कोरबा हेतु अनुविभागीय अधिकारी कोरबा श्रीकांत वर्मा, विधानसभा क्रमांक 22-कटघोरा हेतु अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा सुश्री रिचा सिंह तथा विधानसभा क्रमांक 23- पाली-तानाखार हेतु अनुविभागीय अधिकारी पोड़ी-उपरोड़ा हरिशंकर पैंकरा को अधिसूचित किया गया है। इसी तरह विधानसभा क्रमांक 20-रामपुर के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी राहूल कुमार पाण्डेय तहसीलदार, सत्यपाल प्रताप राय तहसीलदार, विधानसभा क्रमांक 21-कोरबा के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजेन्द्र भरत, मनीष देव साहू तहसीलदार, क्रमांक 22-कटघोरा के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी विष्णु प्रसाद पैंकरा, भूषण सिंह मरावी तहसीलदार, क्रमांक 23-पाली-तानाखार के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी किशोर कुमार शर्मा, सूर्य प्रकाश केशकर तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...