अवैध रेत खनन पर प्रशासन की कार्यवाही, दैहान पारा बालको से 2 ट्रैक्टर जप्त

Date:

Share post:

कोरबा -: जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी कोरबा सीमा पात्रे के नेतृत्व में आज राजस्व की टीम ने रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की। राजस्व टीम ने  कार्यवाही करते हुए दैहानपारा बालको से रेत के अवैध परिवहन में संलग्न दो ट्रैक्टर को जप्त किया। जप्त ट्रैक्टर को थाना बालको के सुपुर्दगी किया गया। अवैध रेत खनन परिवहन की कार्यवाही के दौरान एसडीएम सहित तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। तहसीलदार कोरबा मुकेश देवांगन ने बताया की जब्त सुदा ट्रैक्टर क्रमांक CG13 एएल 7558 के मालिक सुनील कुमार पालेकर और ट्रैक्टर क्रमांक CG13 यूजी 6848 के मालिक वेदप्रकाश साहू है। उन्होंने बताया की अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए आगे भी कार्यवाही की जायेगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...