अहमदाबाद में महिला का शर्मनाक कारनामा, नवजात को अस्पताल की तीसरी मंजिल से फेंका, जानें पूरा मामला…..

Date:

Share post:

देश:-अहमदाबाद में तीन महीने की बच्ची को अस्पताल की तीसरी मंजिल से फेंकने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आसिफ मिया शेख द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनकी पत्नी फरजाना बानो ने 5 अक्टूबर, 2022 को आनंद जिले के उत्तरसंडा के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया।

रविवार सुबह फरजाना बानो ने अपने पति को बताया कि बच्ची गायब हो गई है। शेख ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ बच्चे की तलाश की और पुलिस को भी सूचित किया।

शिकायत में आसिफ मिया ने कहा कि अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए, सुबह लगभग 4 बजे फरजाना बानो को बच्चे को गोद में लेकर वार्ड से बाहर आते देखा गया, वह थोड़ी देर के लिए एक खंभे के पास खड़ी रहती है, बाद में वह खाली हाथ वार्ड में लौट आती है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि वह बच्ची की बीमारी और दर्द से तंग आ गई थी, जिसके चलते उसने इतना बड़ा कदम उठाया।

अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने चेक किया तो उन्हें बच्चे का शव मिला। जन्म के बाद, बच्चे को 15 दिनों के लिए वड़ोदरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिर 14 दिसंबर को परिवार ने देखा कि पेट पर आंत बढ़ गई और नादियाड डॉक्टर की सिफारिश पर शिशु को अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस निरीक्षक के.डी. जडेजा ने कहा कि शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की जा रही है।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...