आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवा का अवसर देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Date:

Share post:

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवा का अवसर देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। देश की आंबेडकरी जनता और बहुजन समाज में इस नियुक्ति से भारी उत्साह है। प्रधानमंत्री जी ने मुझे बड़े प्रेम से कहा कि ‘आठवले जी, अब आप 6 साल राज्यसभा में रहिए, आपको कोई अड़चन नहीं आएगी।’ उनकी इस आत्मीयता ने मेरा दिल जीत लिया।

मुलाकात के दौरान मैंने दो महत्वपूर्ण विषय उनके सामने रखेः

बौद्ध जनगणनाः महाराष्ट्र के धर्मांतरित बौद्धों की जनगणना के लिए मैंने सुझाव दिया कि जाति के कॉलम में नाम के बजाय अनुसूचित जाति का अनुक्रमांक 59 लिखा जाना चाहिए, ताकि तकनीकी दिक्कतें दूर हों। स्कॉलरशिप में वृद्धिः दलित और आदिवासी छात्रों की स्कॉलरशिप राशि पिछले 15 वर्षों से नहीं बढ़ी है। केंद्र का हिस्सा अब 60% है, इसलिए मैंने महंगाई के अनुसार इस राशि को बढ़ाने की मांग की है, जिस पर प्रधानमंत्री जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।

Related articles

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...