आदिवासी ग्रामीण किसान बलवान सिंह को झूठे आरोप में फंसाने को लेकर कांग्रेसजन पहुंचे बांकीमोंगरा थाना

Date:

Share post:

एडिशनल एसपी , सीएसपी सहित विभिन्न थानों से पहुंचे पुलिस बल

बांकीमोंगरा -: बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में दिनांक 7 जून 2025 को हुई घटना को लेकर विभिन्न प्रकार की मोड़ सामने आ रहे हैं । अब आदिवासी समाज के साथ-साथ कांग्रेसजन भी आदिवासी किसान बलवान सिंह कंवर को न्याय दिलाने में जुट चुके हैं , वहीं ज्योति महंत द्वारा थाना बांकीमोंगरा में बलवान सिंह कंवर के खिलाफ किये गए शिकायत को लेकर मंगलवार को देर शाम युवा कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह के साथ बांकीमोंगरा के कांग्रेसजन थाना बांकीमोंगरा पहुंचे और किसान बलवान सिंह कंवर को न्याय दिलाने की विनती किया गया । भीड़ देख पुलिस प्रशासन भी चौकने नजर आये , जहां कोरबा एडिशनल एसपी , दर्री सीएसपी सहित कोरबा जिले के विभिन्न थाना प्रभारी व पुलिस बल तैनात नजर आये। हालांकि युवा कांग्रेस व कांग्रेसजन द्वारा शांति पूर्वक दर्री सीएसपी को थाना बांकीमोंगरा में ज्ञापन सौंपा है । दिये गये ज्ञापन में आदिवासी ग्रामीण किसान बलवान सिंह कंवर के ऊपर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाये जाने का जिक्र किया गया है । दिनांक 9 जून 2025 को केस दर्ज थाना बांकीमोंगरा द्वारा किया गया है । लेकिन 8 जून 2025 को धारा 296 , 115 ( 2 ) , 140( 2 ) , 308 ( 2 ) , 3(S) के तहत ज्योति महंत एवं उसके अन्य साथियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध हो चुका था । बलवान सिंह कंवर को राजनीतिक दबाव में आकर फंसाने की झुठी साजीश रचि जा रही है । इस पुरे घटना जो दिनांक 07/06/2025 को घटी है उसका छेड़छाड़ से कोई लेना-देना नहीं है । दिनांक 7/06/2025 को थाना परिसर में पुलिस स्टाफ के रहते हुए आरोपी ज्योति महंत एवं उसके साथियों द्वारा एक ग्रामीण किसान आदिवासी को बर्बरता पूर्वक मारा-पीटा गया , यह घटना बहुत दुर्भाग्य है । युवा कांग्रेस व कांग्रेसजन ने निवेदन किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कि जाए, किसी भी राजनीतिक दबाव में यह जांच नहीं कि जाये और ग्रामीण बलवान सिंह के ऊपर जो अत्याचार हुआ है उसमें उसे न्याय दिलाने की मांग की है । युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह , पार्षद मधूसुदन दास , ओम प्रकाश , हेमंत साहनी, संदीप डहरिया ,पार्षद पति पवन गुप्ता , लालु साहु , युवा कांग्रेस बांकीमोंगरा अध्यक्ष कुनाल आजाद सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...