आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में जाति प्रमाण पत्र से वंचित लोगों का ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर बनाया जाएगा जाति प्रमाण पत्र

Date:

Share post:

26 जनवरी को आयोजित होगा ग्राम सभा

कोरबा -: दस्तावेजों के अभाव में अभी तक जाति प्रमाण पत्र से वंचित लोगों का ग्रामसभा के माध्यम से प्रस्ताव पारित कर जाति प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। ग्राम सभा का आयोजन 26 जनवरी को किया जाएगा। इसमें मिसल और पुराने भूमि रिकॉर्ड के अभाव में पूर्वजों के नाम नही मिलने के कारण जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को रखकर उसका निराकरण किया जाएगा। जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं, गुम हो चुके है या जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए पर्याप्त दस्तावेज नहीं हैं ऐसे लोगों का ग्रामसभा के माध्यम से प्रस्ताव पारित कर जाति प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। कलेक्टर संजीव झा ने ऐसे लोगों का चिन्हांकन कर ग्राम सभा के माध्यम से शत प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाने की आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। अभी तक जाति प्रमाण पत्र से वंचित लोगों के जाति प्रमाण पत्र बन जाने से छात्रों को अध्ययन के दौरान नियमानुसार छात्रवृत्ति सहित लोगों को अन्य शासकीय योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।
    उल्लेखनीय है कि कलेक्टर झा ने अभी तक जाति प्रमाण पत्र से वंचित स्कूली बच्चों का सर्वे कर स्कूलों में ही जाति प्रमाण पत्र बनाकर देने की पहल शुरू की है। उन्होंने ब्लॉक स्तर से जिला स्तरीय अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित कर शत प्रतिशत स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारियों को नोडल बनाया गया है। स्कूली बच्चों के आवश्यक दस्तावेजों का स्कूल स्तर में ही संकलन कर पटवारी और शिक्षको के समन्वय से आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर छात्रों को स्कूल में ही जाति प्रमाण पत्र देने की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर झा ने इस कार्य में शिक्षा और राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी देकर अभियान के तहत जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...