एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी

Date:

Share post:

अभ्यर्थी 09 अक्टूबर तक दावा आपत्ति कर सकते हैं प्रस्तुत

कोरबा -: जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिये अस्थाई रूप से हिन्दी एवं अंग्रेजी सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन हेतु मानदेय पर अतिथि शिक्षक टी.जी.टी. शिक्षकों के पदों की भर्ती हेतु आवेदन मंगाया गया था। समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का पूर्ण जांच कर विषयावार पात्र-अपात्र सूची तैयार की गई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त सूची कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जारी पात्र-अपात्र सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से 09 अक्टूबर 2023 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थी 09 अक्टूबर दोपहर 03 बजे तक निर्धारित प्रारूप में दावा आपत्ति कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात पात्र आवेदनों पर  किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...