एकलव्य आदर्श विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु तृतीय काउंसलिंग आयोजित

Date:

Share post:

06 अक्टूबर को प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर में होगी काउंसलिंग

कोरबा -: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों का कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रथम एवं द्वितीय काउंसलिंग की प्रक्रिया संपन्न कराई जा चुकी है। द्वितीय काउंसलिंग के पश्चात शेष सीटों में प्रवेश हेतु तृतीय काउंसलिंग 06 अक्टूबर 2023 को प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा में प्रातः 10 से 12 बजे तक आयोजित की गई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि काउंसलिंग में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों को स्वयं की 5वीं की अंकसूची, स्थानांतरण प्रमाण पत्र (यदि जारी हुआ हो), जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट फोटो 05 नग, आरक्षण के तहत चयनित होने वाले विद्यार्थियों हेतु आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र तथा मेडिकल प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो) के साथ उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए 9827498374 पर संपर्क किया जा सकता है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...