एकलव्य विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 23 अप्रैल को चयन परीक्षा होगी आयोजित

Date:

Share post:

विद्यार्थी विद्यालय के वेबसाइट से प्रवेश पत्र कर सकते हैं डाउनलोड

कोरबा -: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आगामी 23 अप्रैल 2023 को प्रातः 10 से 12 बजे तक प्रवेश चयन परीक्षा आयोजित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में भर्ती हेतु 1593 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसके अंतर्गत 1506 आवेदन पात्र हुए एवं शेष 87 अपात्र पाए गए।
चयन परीक्षा हेतु पात्र विद्यार्थी एकलव्य विद्यालय के वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/Admit-Card-Login पर जाकर आवेदन क्रमांक एवं अपने पिता के मोबाइल नंबर प्रविष्ट कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसी प्रकार अपात्र आवेदक अपने आवेदन क्रमांक एवं पिता के मोबाइल नंबर की सहायता से आवेदन के अपात्र होने का कारण जान सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर,  सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों सहित संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...