एक बगिया मां के नाम योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए- जिला पंचायत सीईओ

Date:

Share post:

समीक्षा बैठक में जिपं सीईओ ने दिए निर्देश

अनूपपुर 16 अक्टूबर 2025/ एक बगिया मां के नाम योजना का बेहतर क्रियान्वयन जिले में किया जाए जिससे इस योजना के पात्र हितग्राही को लाभ मिल सके।  उक्ताशय के निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।
बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी,एसआरएलएम के डीपीएम मनरेगा के परियोजना अधिकारी सहित सहायक यंत्री,उपयंत्री तथा जनपद पंचायत के एपीओ, आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक व सहायक ब्लॉक प्रबंधक उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने एक बगिया मां के नाम योजना के जिले के लक्ष्य को पूर्ण करने निर्देश देते हुए कृषि सखियों व उपयंत्री को संयुक्त भ्रमण कर उपयुक्त प्लांटेशन साइट का चिन्हांकन करने अधिक से अधिक सर्वे कर लक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए गए उन्होंने सभी लंबित तकनीकी व प्रशासकीय स्वीकृति की कार्यवाही के निर्देश दिए है।
उन्होने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को योजना के बेहतर क्रियान्वयन तथा आजीविका मिशन के अमले को प्रोएक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए उन्होंने एसआरएलएम के डीपीएम को स्व स्वच्छता समूह की लाभार्थी महिलाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत के सीईओ को सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...